फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में आनी और कबड्डी में कोठी स्कूल ने मारी बाजी

विज्ञापन
आनी के खुन्न स्कूल में आयोजित अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता की विजेता टीम मुख्यातिथि के साथ। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुन्न में आयोजित अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के वॉलीबाल मुकाबले में मिशन स्कूल आनी ने पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठी विजेता बना ।
विज्ञापन

वहीं, खो-खो स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटवा ने पहला स्थान प्राप्त किया। योगा में राजकीय उच्च विद्यालय भाटनीबाई ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू पंकज परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
बच्चों के प्रोत्साहन के लिए मुख्यातिथि पंकज परमार ने 18,000 की राशि भी प्रदान की। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने सभी ओएसडी और प्रतिभागियों का आभार जताया। इस मौके पर पंचायत समिति उपाध्यक्ष आनी संदीप सैम, बीडीसी कुंगश वार्ड भावना ठाकुर, खणी पंचायत प्रधान डोलमा देवी और उपप्रधान दयाराम ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें