फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जुलाई को रिकांगपिओ कॉलेज में होगी पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा तीन जुलाई को रिकांगपिओ कॉलेज में होगी। परीक्षा दोपहर 12:00 बजे शुरू होगी। जिला पुलिस ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी है। एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने बताया कि लिखित परीक्षा के लिए शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण पुरुष और महिला अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र एसएमएस के माध्यम से भेजे जा चुके हैं। इसे अभ्यर्थी को अपने साथ लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

सभी अभ्यर्थियों को सुबह 9:00 बजे परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को भी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ नीला या काला बॉल पैन, एक रंगीन फोटो और पहचान पत्र साथ लाना होगा। पहचान पत्र में अभ्यर्थी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशनकार्ड और मतदाता पहचान पत्र सहित अन्य कोई दस्तावेज जो किसी सक्षम अधिकारी ने जारी किया हो लाना होगा। केंद्र में बैग, किताबें, मैगजीन और मोबाइल फोन लाना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें