भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले की भावावैली को जोड़ने वाला काफनू-वांगतू संपर्क मार्ग चौथे दिन यातायात के लिए बहाल हो गया है। लोक निर्माण विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इसके एक घंटे के बाद मार्ग पर बडे़ वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। मार्ग बहाल होने से भावावैली के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
रविवार को मार्ग में स्थित पानी के झरने के निकट पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें खिसकने से मार्ग बाधित हो गया था। इस वजह से क्षेत्र की पांच हजार आबादी का संपर्क कट गया था। अब सड़क खुलने से बागवानों ने राहत की सांस ली है।