फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू के बडियारा में नदी में गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू़। तहसील चिड़गांव के तहत बडियारा में पुल के समीप पैर फिसलने से एक महिला उफनती पब्बर नदी में जा गिरी। हादसे में महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूसरी पर शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महिला मायके जा रही थी। इसी बीच रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसा बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे का बताया जा रहा है। महिला की पहचान पूजा पत्नी रमन निवासी ढाक गांव के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार बडियारा पुल के पास वाहन से उतरकर पुल से नीचे शौच के लिए उतरी थी। जब कुछ देर बाद भी वापस नहीं लौटी तो उसको उफनती नदी के बीच देखा गया। लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया। मगर पानी का तेज बहाव होने के कारण उसको नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। महिला के शव को कुछ दूरी पर नदी से बरामद कर लिया गया है। डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें