रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं। जिले में सोमवार को 72 सैंपल एकत्रित किए गए थे। इसमें 3 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि पॉजिटिव आने वालों में एक मामला मूरंग, एक सुंगरा और एक पूह से है। इससे जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 17 हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 63030 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 59717 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी तक कुल 3313 मामले पॉजिटिव आए है।