फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: थेमागारंग से कूपा के लिए बनी नहर हो रही दुरुस्त

विज्ञापन
एपीएमसी के निदेशक एंव जिलाध्यक्ष कांग्रेसअध्यक्ष उमेश नेगी ने थैमगारंग में सिंचाई नहर शुभारंभ
विज्ञापन
11 वर्षों सिंचाई सुविधा को तरसे हजारों ग्रामीणों को जल्द मिलेगा लाभ
विज्ञापन


जल शक्ति विभाग 40 लाख से दुरुस्त कर रहा 10 किमी सिंचाई नहर

2007 में बास्पा नदी और सेरिंगचे नाले में बाढ़ आने से क्षतिग्रस्त हुई थी नहर

बीरबल नेगी

सांगला(किन्नौर)। दो दशक से सिंचाई सुविधा का इंतजार कर रहे सांगला वैली की तीन पंचायतों के हजारों ग्रामीणों के लिए राहत की खबर आई है। जल शक्ति विभाग 40 लाख रुपये की लागत से थेमागारंग से कूपा गांव तक बनी नहर का कायाकल्प करेगा। नहर की हालत सुधरने से क्षेत्र के हजारों किसानों-बागवानों को सिंचाई सुविधा का फिर से लाभ मिलेगा। वर्ष 2007 में बास्पा नदी और सेरिंगचे नाले में आई बाढ़ के कारण करीब 10 किलोमीटर सिंचाई नहर को क्षति पहुंची थी, जिसमें से चार किलोमीटर नहर को थेमागारंग से गंगारंग तक ठीक किया गया। ऐसे में सिंचाई की व्यवस्था ठप होने के कारण वैली की थेमागारंग, सांगला और कामरू पंचायत के किसानों-बागवानों की परेशानी बढ़ गई थी। करीब 18 वर्ष से हजारों किसान-बागवान सरकार और जल शक्ति विभाग से नहर को दुरुस्त कर राहत देने की मांग कर रहे थे, लेकिन लंबे अरसे तक इन किसानों-बागवानों की मांग पूरी नहीं हो पाई। क्षेत्र में सेब सहित ओगला, फाफरा, राजमाह, आलू, मटर और काले जीरे की खेती करने में किसानों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। किसानों-बागवानों की यह समस्या अब जल्द ही दूर होगी। जल शक्ति विभाग ने आर एंड आर के तहत सिंचाई नहर को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग ने अब तक थेमागारंग से बोनिंग सारिंग तक करीब पांच किलोमीटर नहर को दुरुस्त कर दिया है, जबकि शेष बची 11 किलोमीटर नहर को दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। दो पंचायतों में सिंचाई की सुविधा शुरू हो गई है, वहीं कामरू पंचायत के लिए भी जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी ने सिंचाई नहर को दुरुस्त करने के कार्य को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार जताया है।
विज्ञापन

शेष बची नहर जल्द होगी दुरुस्त
जल शक्ति विभाग रिकांगपिओ के एक्सईएन अभिषेक शर्मा ने बताया कि एफआईएस के तहत प्रथम चरण में पांच किलोमीटर सिंचाई नहर को दुरुस्त कर दिया गया है। शेष बची नहर को भी जल्द दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें