आनी (कुल्लू)। प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग के तहत ई-संवाद से अभिभावकों का स्कूल खुलने के बाद परामर्श लिया है। इसके तहत आदर्श विद्यालय आनी ने छात्रों के अभिभावकों से स्कूलों को खोलने के बाद ऑनलाइन पढ़ाई का जायजा लिया।
इस सत्र में पहली बार अभिभावकों के साथ ई-संवाद से बैठक का आयोजन किया गया। इससे पूर्व अभिभावकों और मोबाइल एप के जरिये स्कूल में अध्यापकों से बात की जाती थी। अध्यापकों ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये अभिभावकों को कोरोनाकाल में बच्चों को कराई जा रही पढ़ाई और शिक्षा विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने अभिभावकों के साथ बैठक कर ई-संवाद के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामकृष्ण, विद्यालय समिति के सदस्य सोनिका शर्मा, पूजा गुप्ता, ख्याले राम शर्मा, जवाहर लाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। ई-संवाद में राजेश जिश्टू, मनमोहन शर्मा, लीला देवी, टेक चंद, इंद्र ठाकुर, नरेश ठाकुर, रणधीर ठाकुर, धर्म सिंह, सोनिका कौंडल, जमुना, रंजीत कुमार, पवन कुमार, नरेश कुमार, देवेंद्र ठाकुर, गोविंद ठाकुर, अजय कुमार, नीरज ठाकुर और पूर्ण चंद सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।