फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदर ने सापनी पंचायत को 21 लाख रुपये दिए

विज्ञापन
सापनी गांव में सांसद डा. सिकंदर का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने किन्नौर जिले की दूरदराज पंचायत सापनी का दौरा कर किया। उन्होंने पंचायत के विकास के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

सिकंदर ने सापनी में पेयजल भंडारण टैंक निर्माण के लिए 15 लाख, बटुरी गांव में महिला मंडल भवन निर्माण के लिए 5 लाख और गांव के महिला मंडलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए सिकंदर ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के एक समान और संतुलित विकास के लिए वचनबद्ध है।
समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए हैं। प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आयु सीमा 70 से घटा कर 60 वर्ष कर दी है। जिले में गत चार वर्षों के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 2,531 नए मामले स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में वर्ष 2022-23 के दौरान 80 आवास निर्माण के मामलों को स्वीकृति दी है। इसके लिए 1.20 करोड़ की राशि दी गई। इससे अब जिले में आवास निर्माण से संबंधित कोई भी मामला लंबित नहीं है।
वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने सांसद सिकंदर कुमार का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी राज्य सभा सांसद ने किन्नौर का दौरा किया है। उन्होंने सापनी पंचायत के लिए राशि उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव हारा, जिला विस्तारक सुरेश शर्मा और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें