फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरनी में स्वास्थ्य शिविर, 71 लोगों की जांच

विज्ञापन
उरनी में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। स्वास्थ्य विभाग ने उरनी पंचायत में स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओशीन ठाकुर ने गैर संचारित रोगों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. ओशीन ठाकुर ने कहा कि मधुमेह और रक्तचाप के रोगियों को संतुलित आहार करना चाहिए। इस अवसर पर डीआर टीबी समन्वयक छेरिंग लाल नेगी ने क्षयरोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीबी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग एक आंदोलन के रूप में काम कर रहा है। हिमाचल को 2025 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य है।
उन्होंने का कि साधारण क्षयरोगी को निक्षय पोषण योजना के तहत पोषण सहायता के लिए 500 रुपये प्रति माह और एमडीआर क्षयरोगी रोगी को 2000 रुपये प्रति माह दिया जाता है। शिविर में 71 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। इसमें रक्तचाप, मधुमेह, वजन, लंबाई जांच करके उनका बीएमआई शरीर का द्रव्यमान सूचकांक के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षक सुभाषचंद्र, व्यवहार परिवर्तन संचार समन्वयक रमेश नेगी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें