फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेशो गांव के किसानों ने सीखे प्राकृतिक खेती के गुर

विज्ञापन
आत्मा प्रोजेक्ट के तहत रविवार को शेगो गांव के दस किसानों को प्रगतिशील किसान छेटूप दोरजे के मॉडल ? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
काजा (लाहौल स्पीति)। आतमा परियोजना के तहत रविवार को शेगो गांव के दस किसानों को प्रगतिशील किसान छेटूप दोरजे के मॉडल फॉर्म में भ्रमण करवाया गया। यह मॉडल फॉर्म स्पीति के गांव रंगरिक में है। किसानों को फॉर्म में उगाई गई पूर्ण तरीके से प्राकृतिक सब्जियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि मिक्स क्रॉपिंग कैसे किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है।
विज्ञापन

प्रगतिशील किसान छेटूप ने बताया कि प्राकृतिक तरीके से तैयार की गई फसल में खर्च कम और आय अधिक होती है। स्पीति का वातावरण कई सब्जियों के अनुकूल है। इस मौके पर खंड तकनीकी प्रबंधक सुजाता ने कहा कि आज स्पीति में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की संख्या दिनप्रतिदिन बढ़ रही है। विभाग किसानों को प्रशिक्षण मुहैया करवा रहा है। अभी तक 500 से अधिक किसान स्पीति में ट्रेनिंग ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें