फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू में नए बस स्टेंड में बिकेंगे पटाखे, बाजार में रहेगा प्रतिबंध

विज्ञापन
rohru adminstration decide cracker market place
विज्ञापन
रोहडू़। दिवाली में पटाखों की ब्रिक्री के लिए रोहडू़ प्रशासन ने स्थान चिह्नित दिया है। इस बार भी शिखड़ी खड्ड के समीप न्यू बस स्टेंड के परिसर में ही पटाखों के स्टॉल लगेंगे। रोहडू़ बाजार में पटाखों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन की ओर से पटाखों के स्टॉलों के समीप सभी प्रकार के आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम रोहडू़ सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि स्टॉल लगाने के लिए विक्रेताओं को पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन से स्वीकृति लेनी होगी। अगर कोई व्यक्ति बाजार में पटाखे बेचता पकड़ा गया तो उसके पटाखे जब्त कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पटाखों की दुकानों के समीप दमकल वाहन खड़े रहेंगे।
इसके लिए अग्निशमन केंद्र को भी निर्देश दिए गए हैं। विक्रेता को पानी की बाल्टियां भरकर पटाखों के स्टॉल के समीप एहतियात के तौर भी स्वयं रखने होंगे। पटाखों के स्टॉल के समीप किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थों का इस्तेमाल न करें। उन्होंने बताया कि प्रशासन की निर्देशों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा। पटाखों की बिक्री के लिए चयनित स्थान को स्वच्छ भी रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें