फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनवी रिकांगपिओ में नौवीं की प्रवेश के लिए 15 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ के प्राचार्य अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ जिला किन्नौर में सत्र 2022-23 के लिए नौवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर से बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विद्यालय समिति की वेबसाइट पर दिए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन लोकमित्र केंद्र और किसी अन्य माध्यम से किया जा सकता है।
प्राचार्य ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय में छठीं से बारहवीं कक्षा तक निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। छात्रावास, खानपान, वर्दी, पाठ्य पुस्तकें, लेखन सामग्री, चिकित्सा सुविधा और खेल सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण और अन्य जानकारी के लिए प्राचार्य से दूरभाष नंबर 01786-222232, 7988461117, 9810774643 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें