फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सूखे से मिली निजात, हिमपात के बाद मंदिर लौटे देवता जाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश-बर्फबारी के लिए पांच दिन पहले मंदिर से निकले थे बाहर
विज्ञापन

चार गांवों में आज भी देवता की अदालत में हैं फैसले
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सूखे से राहत दिलवाने और क्षेत्र की खुशहाली के लिए पांच दिन पहले देवता जाख मंदिर से बाहर निकले थे। बारिश और बर्फबारी के बाद अब क्वार गांव के देवता जाख अब मंदिर में लौट आए हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ाें की धुनों पर देवता को वापस मंदिर में स्थापित कर दिया है। हिमपात और बारिश के बाद लोगों ने पूजा-अर्चना के बाद देवता के जयकारे लगाकर खुशी व्यक्त की।
ग्रामीणों का मानना है कि क्षेत्र में जब आपदा का दौर शुरू होता है तो देवता जाख की पालकी को मंदिर से बाहर निकाला जाता है। समाधान होने के बाद ही देवता मंदिर में लौटते हैं। देवता जाख को मानने वाले क्वार के चार गांवों में आज भी अधिकांश फैसले देवता की अदालत में ही होते हैं। यहां पर देवता के आदेश पर ही दोषी को दंडित किया जाता है। गांव के जमीनी विवाद से लेकर अन्य कई बड़े मामलों का देवता की पंचायत में ही निपटारा होता है। इसलिए क्षेत्र के लोगों की देवता के अटूट आस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के मोतमीन धुगर सिंह ने बताया कि देवता की पालकी पांच दिन पहले मंदिर से बाहर खुले प्रांगण में निकाली गई थी। हिमपात और बारिश में भी पालकी खुले आसमान के नीचे रही। देवता को मंदिर से बाहर क्षेत्र की समृद्धि और विपदा के समाधान के लिए कई बार निकाला जाता है। हिमपात और बारिश के बाद लोगों में खुशी है। शुक्रवार को देवता के आदेश पर गांव के लोगों ने पूजा-अर्चना के बाद देवता जाख को मंदिर में स्थापित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें