फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना नियमों को लेकर रामपुर में बढ़ाई सख्ती, काटे चालान

विज्ञापन
कोविड-19 के रोकथाम को लेकर प्रशासन की ओर से नायाब तहसीलदार गोपाल कृष्ण मुखिया रामपुर में बस रोक कर ? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर प्रशासन ने उपमंडल में कोरोना की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम के लिए सख्ती शुरू कर दी है। अभियान के तहत जीरो टॉलरेंस के साथ प्रशासन ने वीरवार को रामपुर बाजार सहित परिवहन निगम और निजी बसों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने बसों को रोककर बिना मास्क बैठक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं कई चालकों और परिचालकों के चालान भी काटे गए।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार रामपुर गोपाल कृष्ण मुखिया, खाद्य आपूर्ति विभाग रामपुर के निरीक्षक धनवीर ठाकुर और पुलिस विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना मास्क के घूमने वाले लोगों का चालान काटकर 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके बाद प्रशासन और पुलिस की टीम ने डकोलढ़ के पास नेशनल हाईवे पांच पर नाक लगाकर वाहनों का निरीक्षण किया।
इस दौरान निजी वाहनों में बिना मास्क बैठे लोगों के भी चालान काटे गए। इस दौरान प्रशासन ने लोगों को जागरूक करते हुए बिना मास्क घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी। उन्होंने परिवहन निगम और निजी बसों के चालकों और परिचालकों को भी सख्त हिदायत दी कि बिना मास्क के सवारियों को बस में न बैठाएं। अगर बस चालक और परिचालक ने बिना मास्क सवारियों को बसों में बैठाता है तो तुरंत चालक और परिचालक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम रामपुर यादविंद्र पॉल ने बताया कि सरकार के निर्देश पर कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम के लिए प्रशासन की टीम के साथ पुलिस की स्पेशल टीम का गठन किया गया है। बिना मास्क के बाजार में घूमने वाले और बिना मास्क के बसों मेें सफर करने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल करते हुए चालान काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले दिन प्रशासन और पुलिस की टीम ने बिना मास्क के बसों में सफर करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 12 चालान काटे गए। इसमें 4500 रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें