रोहडू़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्वार के करीब 150 विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से लोगोंं को जागरूक किया। इस दौरान लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए लोगों से अपील की। डोडरा क्वार क्षेत्र रोहडू़ विधानसभा क्षेत्र का दूरदराज क्षेत्र होने के कारण यहां पर स्वीप गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की ओर से इस मुहिम को जारी रखा जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य डोडरा क्वार क्षेत्र में जन-जन को लोकतंत्र में उनकी शतप्रतिशत सहभागिता पर जोर देना है।
उन्होंने स्वीप सदस्य पूजा मलटा ने बताया कि डोडरा क्वार क्षेत्र के तहत सात मतदान केंद्रों में 4,653 मतदाता मत का प्रयोग करेंगे। जागरुकता के माध्यम से लोगों को शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर सेक्टर ऑफिसर और स्वीप टीम सदस्य पूजा मलटा, अध्यापक वर्ग से हरपाल कस्टा बिशनलाल मलटा अमित राज अमित राज रेखा नरेंद्र सिंह, नरेश मोल्टा, लुकेश कास्टा, अनूप गुप्ता और दीपेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।