नेरवा (रोहड़ू) । व्यापार मंडल नेरवा का वार्षिक अधिवेशन कंवर कांप्लेक्स नेरवा में संपन्न हुआ। इसमें व्यापार मंडल का बीते वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव भीखटा को दूसरी बार संगठन का अध्यक्ष चुना गया है। बैठक में बताया गया कि व्यापार मंडल के बैंक खाते में चार लाख 68 हजार रुपये की धन राशि जमा है और 90 हजार रुपये कैश है। व्यापार मंडल की वर्तमान कार्यकारिणी का समय दो महीने बाद समाप्त होना था, लेकिन व्यापारियों को दो महीने पूर्व ही पुनर्गठन करके सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को एक और कार्यकाल के लिए चुन लिया गया। अध्यक्ष राजीव भीखटा को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। चुनाव के बाद व्यापारियों से प्रति माह लिए जाने वाले मासिक शुल्क को 200 रुपये से घटा कर 100 रुपये करने और आगामी वर्ष से एक बार व्यापारियों का परिवार सहित किसी शनिवार की शाम गेट टू गेदर करवाने का भी निर्णय लिया गया। आगामी साल से व्यापार मंडल की ओर से दो सप्ताह का एक मेला आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर नेरवा के साथ लगते भट्टी नाला, शीकियार व नेरवा दो के व्यापारी भी व्यापार मंडल नेरवा में शामिल हो गए।