फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंगलबाल्टी के खोड़ी में ग्रामीणों ने चुनाव का किया बहिष्कार

विज्ञापन
ननखडी तहसील के ग्राम पंचायत कुंगलबाल्टी के बूथ नंबर 27 खोड़ी - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के ग्राम पंचायत कुगलबाल्टी बूथ नंबर- 27 खोड़ी में ग्रामीणों लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया। उन्होंने बताया कि यहां करीब 250 मतदाता है। ग्रामीणों में सड़क सुविधा नहीं मिलने से खासा रोष है। लोगों का कहना है कि सड़क सुविधा नहीं होने से उन्हें खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा है कि सरकारें उन्हें यह सुविधा उपलब्ध करवाने में नाकामयाब रही हैं। क्षेत्र के लोग लंबे समय से मुदर-गडासु-दोगरी सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों में खासा रोष है। इससे नाराज ग्रामीणों ने चुनाव के बहिष्कार का फैसला लिया है। नायब तहसीलदार ललित गौतम ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हम कोशिश करेंगे कि लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। मगर लोगों ने मतदान करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें