फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुब्बल कोटखाई में 78.75 फीसदी मतदान

विज्ञापन
कोटखाई में उपचुनाव को लेकर लोगों में उत्साह रहा। कोटखाई बाजार के बुथ में मतदान करने के लिए पंहु?
विज्ञापन
रोहडू़। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को हुए मतदान में वोटरों ने खासा उत्साह दिखाया। विस क्षेत्र में 78.75 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है। क्षेत्र में सुबह से ही पोलिंग स्टेशनों में मतदाताओं के पहुंचने का दौर शुरू हो गया था, जो कि समय के साथ बढ़ता गया।
विज्ञापन

मतदान को लेकर बुजुर्गों, महिलाओं और युवा खासा उत्साहित दिखे। यही वजह है कि दोपहर तीन बजे विस क्षेत्र में 65.88 प्रतिशत और शाम पांच बजे तक 73.06 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया था। सभी मतदान केंद्रों के बाहर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के समर्थक सुबह से अपने मतदाताओं के रुझान को पढ़ने की कोशिश में जुटे रहे।
मतगणना संपन्न होने के साथ ही चुनाव मैदान में उतरे चार प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला भी ईएमवी में कैद हो गया है। उपचुनाव की मतगणना दो नवंबर को होनी है। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा चुनाव में इस बार कुल कुल 70792 मतदाता है। इसमें महिलाओं की संख्या 35626 और पुरुषों की संख्या 35166 है। इस चुनाव में इस बार पूरे विधानसभा क्षेत्र के 136 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ है।
विज्ञापन

जुब्बल तहसील के तहत 57, कोटखाई तहसील में 61 और टिक्कर तहसील के तहत 18 मतदान केंद्रों पर लोगों ने वोट डाले। विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रोहित ठाकुर, निर्दलीय प्रत्याशी स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा, भाजपा से नीलम सरैईक और निर्दलीय उम्मीदवार सुमन कदम चुनावी मैदान में है। हालांकि सुबह के समय मतदाताओं की संख्या हर पोलिंग बूथ पर कम रही। सुबह आठ बजे से दोपहर बार 12 बजे तक पूरे विधानसभा क्षेत्र में केवल 27. 85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दोपहर होते ही अधिकांश मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लाइनों लगना शुरू हो गई थी।
इनसेट
तीन पोलिंग बूथ पर सुबह के समय ईवीएम में आई खराबी
जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के तीनपोलिंग बूथों पर सुबह मतदान शुरू होते ही ईवीएम मशीनों में खराबी पाई गई। सरस्वती नगर सारी और नेहनार की मशीनों में खराबी की सूचना के बाद आधे घंटे के भीतर नई मशीनें उपलब्ध करवाई गई। इसके बाद पूरे विधानसभा क्षेत्र में पूरा दिन सामान्य रूप से मतदान चला।
मतदान के लिए तैनात रही परिवहन निगम की 46 बसें
रोहडू़। मतदान के लिए परिवहन निगम की 46 बसें लगाई गई थी। बसों की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश रूट बाधित रहे। मजबूरी में लोगों को टैक्सियों से वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ तक पहुंचना पड़ा। मतदान के बाद भी आम लोग टैक्सियों और निजी वाहनों से घर पहुंचे।
दो नवंबर को होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र का मतगणना केंद्र जुब्बल की छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में बनाया गया है। यहां पर तीन दौर में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।
निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम रोहडू़ बीआर शर्मा ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। उन्होंने कहा देर रात तक पूरे क्षेत्र से ईवीएम को पहुंचाने का काम शुरू हो चुका है। मतदान केंद्रों में सुबह के समय ईवीएम में कुछ खराबी पाई गई थी। इसको कुछ देर में ही दुरुस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें