फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांदली मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत

विज्ञापन
कोटखाई के पांदली मार्ग पर दूर्घटनाग्रस्त मारूती कार - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
कोटखाई (रोहडू़)। कोटखाई से लगभग दो किलोमीटर दूर पांदली मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त होेने सेे युवक की मौत हो गई है। हादसा बुधवार देर रात उस समय हुआ जब युवक काकुनाला से पांदली की ओर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार रात करीब 9:30 बजे पेश आया, जब युवक कार लेकर कोकुनाला से पांदली गांव की ओर जा रही थी। इसी बीच पांदली मार्ग पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से 50 फीट नीचे लुढ़क गई। इससे गाड़ी पांदली संपर्क मार्ग से नीचे ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर जा गिरी। हादसे में गाड़ी में सवार युवक की मौके पर ही मौत हुई है।
मृतक की पहचान विनय चौहान (30) पुत्र स्वर्गीय रमेश चौहान निवासी गांव पांदली के रूप में हुई है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी कोटखाई रविंद्र लाल ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें