फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांदली में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू़। चिड़गांव-रोहडू़ मुख्य मार्ग पर मांदली के समीप बाइक दुर्घटना में युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को नदी के किनारे बरामद किया है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम पुलिस को शारकुली गांव के युवक के लापता होने की सूचना मिली। युवक मंगलवार सुबह घर से बाइक से निकला था लेकिन देर शाम तक फोन करने पर भी उससे संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मंगलवार रात तक युवक की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
बुधवार सुबह युवक की बाइक मांदली के समीप सड़क से नीचे पब्बर नदी में दिखी। इसके साथ ही पानी में युवक का शव भी मिला। मृतक की पहचान अनिल कुमार (35) पुत्र लचमण दास निवासी गांव शारकुली, तहसील चिड़गांव के रुप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें