रोहडू। प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका संघ ने सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक स्कूलों में की जा रही नर्सरी अध्यापिकाओं नियुक्तियों को आरएंडपी नियमों के तहत करने की मांग की है। बुधवार को अपनी मांगों को लेकर रोहडू़ के मुख्य बाजार से एसडीएम कार्यालय रोहडू़ तक रैली निकाली।
रैली में के माध्यम से प्रशिक्षित नर्सरी शिक्षिकाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर को तहसीलदार रोहडू़ डॉ. वरूण गुलाटी के माध्यम से ज्ञापन भेजा।
संघ की प्रधान नेहा ने बताया कि सरकार ने प्राथमिक पाठशालाओं में बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए नर्सरी कक्षाओं के लिए प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिकाओं की नियुक्ति के प्रयास सराहनीय है। सरकार के इस फैसले से 23 वर्षों से बेरोगारी की मार झेल रही हजारों एनटीटी होल्डर शिक्षिकाओं को रोजगार मिलना था। मगर अब सरकार ने इन शिक्षिकाओं को किसी स्थायी नीति के तहत नियुक्त करने की बात की है। इससे चलते लंबे समय तक रोजगार का इंतजार कर रही शिक्षिकाओं में रोष है।
संघ ने प्रदेश भर में इन नियुक्तियों को आरएंडपी नियमों और अनुबंध नीति के तहत करने की मांग उठाई हैं। उन्होंने मांग की कि प्री-प्राइमरी कक्षाओं में एनटीटी शिक्षिकाओं की नियुक्ति की जाए, नियुक्ति नियमित आधार पर हों, एनटीटी अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट देने की मांग उठाई है। इसके अतिरिक्त अन्य मांगें भी जल्द पूरी करने की गुहार लगाई गई है।
इस अवसर पर प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका संघ रोहडू़ की महामंत्री निशा, कोषाध्यक्ष शैलजा नेगी, मीडिया प्रभारी पूजा मस्ताना, रिना, रंजना, आरती, पूजा, लवली, हेमलता दुल्टा, रचना, करिश्मा, पूनम, अनु ,स्वर्णलता, अंजना मास्टा, रचना नेगी, मीना, रंजीता, नीना, प्रीति,प्रिया, सुभद्रा, अमिता, बॉबी, मिस्टी, मीनाक्षी, पारूल, रिंकी, अंजना देवी, संरजना और तनुजा मौजूद रहीं।