किन्नौर जिले के वांगतू में बुधवार दोपहर बाद पेश आया हादसा।
- फोटो : RAMPUR-HP
भावानगर (किन्नौर)। बुधवार दोपहर नेशनल हाईवे-5 पर वांगतू के पास कार और बाइक आपस में टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
बाइक और कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क पर ही पलट गए। एसपी किन्नौर अशोक रतन ने जिले के लोगों और बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों से परिवहन नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।