Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 356 सैंपल एकत्रित किए थे। इसमें नौ सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 38 हो गई है। जिले में अभी तक 69411 सैंपल एकत्रित किए जा चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने कहा कि किन्नौर जिले में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 3313 हो गई है। इसमें 66022 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी तक जिले में कुल 3389 मामले पॉजिटिव आ चुके है।