फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बाजार में एनएच-5 पर लगे स्पीड ब्रेकर, राहगीरों का सफर होगा सुरक्षित

विज्ञापन
रामपुर में नेशनल हाईवे पांच पर लगे स्पीड ब्रेकर। शहर में घटेगी वाहनों की रफ्तार। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में नेशनल हाईवे-5 पर तेजरफ्तार से होने वाले हादसों को रोकने के लिए प्राधिकरण ने स्पीड ब्रेकर लगाए हैं। इससे हाईवे आर-पार करने वाले राहगीरों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने बाजार, स्कूल और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को चिह्नित करके यह कार्रवाई अमल में लाई है। प्रशासन और प्राधिकरण के इस कदम से शहरवासियों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते दिनों रामपुर के प्राथमिक स्कूल के समीप एक विद्यार्थी बस की चपेट में आ गया था। इस घटना के बाद अभिभावकों और शहरवासियों में डर का माहौल पैदा हो गया था। इस दौरान रोषजदा अभिभावकों ने एनएच-5 पर गुस्साए अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन भी किया और सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता बंदोबस्त करने की मांग उठाई थी। इसके बाद प्रशासन की अध्यक्षता में स्कूल प्रबंधन समिति, पुलिस और एनएच प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें नेशनल हाईवे-पांच पर सुरक्षा के लिहाज से स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए गए थे।
एसडीएम यादवेंद्र पॉल के निर्देशों के बाद एनएच प्राधिकरण ने वीरवार को शहर के भीड़भाड़ वाले तीन स्थानों में स्पीड ब्रेकर लगाए हैं। ये स्पीड ब्रेकर पद्म छात्र स्कूल, एसडीएम कार्यालय और अखाड़ा परिसर के बाहर स्थापित किए गए हैं। इन तीनों स्थानों में रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन

एनएच प्राधिकरण ने स्पीड ब्रेकर लगाने के लिए चंडीगढ़ से विशेष दल बुलाया था। स्पीड ब्रेकर लगने से एनएच पर चालक तेज रफ्तार से गाड़ियां नहीं दौड़ा पाएंगे। साथ ही चालकों को ट्रैफिक नियमों का भी सख्ती से पालन करना होगा। प्रशासन के इस फैसले से शहर के हजारों लोगों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। हालांकि अभी भी कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पर स्पीड ब्रेकर लगना जरूरी है।
एनएच प्राधिकरण रामपुर के एसडीओ केसी शर्मा ने बताया कि करीब 3 लाख रुपये की लागत से रामपुर मुख्य बाजार में एनएच-पांच पर स्पीड ब्रेकर स्थापित किए हैं। अब यहां सड़क पर वाहनों की रफ्तार पर रोक लगेगी, जिससे हादसों का अंदेशा भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें