फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-5 बहाल, हजारों लोगों को मिली बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिले के पूह खंड में भूस्खलन से बाधित नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बहाल हो गई है। इससे पूह काजा और लाहौल स्पीति की ओर जाने वाले हजारों यात्रियों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। सीमा सड़क संगठन ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए एनएच पर वाहनों की आवाजाही बहाल की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार किन्नौर जिले में रविवार और सोमवार को हुई भारी बारिश और हिमपात के चलते मलिंगटॉप और समदू काली मिट्टी में भूस्खलन और चट्टानों के खिसकने से हाईवे-पांच बाधित हो गया था।
इससे पूह काजा की ओर जाने वाले हजारों लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी। सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन ने बाधित मार्ग को बहाल करने के लिए मशीनें और मजदूर तैनात किए थे। दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार को बीआरओ ने एनएच को वाहनों के लिए बहाल कर दिया है।
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन पोवारी के ओसी पीके सिंह ने बताया कि सोमवार से बाधित एनएच-पांच को बुधवार दोपहर यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। अब मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी है।
इनसेट
पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी राहुल नाथ भारद्वाज ने कहा कि बुधवार को एनएच-पांच बहाल होने के बाद पूह काजा की ओर एचआरटीसी की बसें भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें