फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चित्रकला में मानवी, भाषण में कृतिका शर्मा प्रथम

विज्ञापन
लोअर कोटी स्कूल में नशे के प्रति जागरूकता ​शिविर में उप​स्थित छात्र एवं अ​भिभावक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोअरकोटी में छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए ड्रग डिमांड रिडक्शन अवेयरनेस प्रोग्राम नवचेतना-एक के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी, रोहड़ू कपिल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम में एंटी ड्रग फोर्स रोहड़ू के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे जानकारी दी। उसके बाद छात्रों में नशे के दुष्प्रभाव को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण और कविता गायन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन भी किया गया। चित्रकला में मानवी ने प्रथम स्थान, अश्मित ने दूसरा और कृतिका शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण के कनिष्ठ वर्ग में कृतिका शर्मा ने प्रथम, मोहित शर्मा ने दूसरा और विनय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में तन्वी ने प्रथम स्थान, महक शर्मा ने दूसरा व मोहित बिरटा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता गायन में कृति प्रथम, कूशन दूसरे व हिमांशु तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य परम देव शर्मा ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे जानकारी दी। उन्होंने आने वाली पीढ़ी को नशे की कुरीतियों के प्रति गंभीर होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंच संचालन कला अध्यापक सुशील शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें