फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से बढ़ी लोगों की परेशानियां

पांच को रामपुर में होगा विरोध प्रदर्शन, नित्थर में बैठक कर बनाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश के लोगों में खासा रोष है। महंगाई चरम सीमा पर है और बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। प्रदेश में स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली को निजी हाथों में देने का काम किया जा रहा है। इसी के विरोध में पांच नवंबर को किसान सभा के बैनर तले रामपुर में विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।किसान सभा की बैठक शुक्रवार को विश्राम गृह नित्थर में हुई। बैठक में पांच नवंबर को रामपुर में होने वाली रोष रैली को लेकर चर्चा हुई। बैठक को किसान सभा जिला महासचिव देवकी नंद, किसान सभा नित्थर के उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से मेहनतकश जनता को अपना जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। इन नीतियों के कारण आज देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आम आदमी को अपना और परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। बेरोजगारी भी लगातार बढ़ रही है। इन नीतियों से अमीर और गरीब के बीच खाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी प्रदेश में इन्हीं नीतियों को लागू कर प्रदेश की जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। प्रदेश सरकार स्मार्ट मीटर को लगाकर बिजली को निजी हाथों में देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य से नित्थर, देहरा, गड़ेज और दुराह पंचायत में धूल से फसल व ब्लास्टिंग से मकानों में आई दरारों का काफी नुकसान हुआ है, लेकिन अभी तक इसका मुआवजा नहीं दिया गया है। वहीं न तो रोजगार दिया जा रहा है और न ही एकमुश्त राशि दी गई है। इससे लोगों में काफी रोष है। इन नीतियों से प्रदेश में महंगाई व बेरोजगारी बढ़ रही है। स्कूल, अस्पताल और अन्य सरकारी विभागों में ज्यादातर पद खाली पड़े हुए हैं, नई भर्तियां नहीं हो रही हैं। उन्हाेंने कहा कि विभिन्न मुद्दों को लेकर पांच नवंबर को रामपुर में विरोध जताया जाएगा। इस मौके पर वेद कुमार, रणजीत, रमेश कुमार, मेला राम, राम लाल, कृष्ण लाल, ध्यान सिंह, श्याम लाल, मनोज कुमार, मदन लाल सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें