फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटखाई के रोणी में जीप गिरी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू़)। कोटखाई पुलिस थाने के अंतर्गत थरोला पंचायत के रोणी में एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में नेपाली मूल के चालक की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार देर रात पेश आया, जब जीप थरोला मार्ग पर जा रही थी। इसी बीच रोणी के समीप अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से निकाला गया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नेपाल निवासी सुरेश के रुप में हुई है। वह परिवार के साथ लंबे समय से कोटखाई में ही रह रहा था। पुलिस थाना कोटखाई के प्रभारी मदन लाल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें