कोटखाई (रोहडू़)। तहसील कोटखाई की प्रेमनगर पंचायत में आबकारी विभाग ने एक घर से शराब की 61 पेटियां बरामद की है। विभाग की सूचना के बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार आबकारी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रेमनगर बाजार के एक भवन में अवैध रूप से शराब रखी गई है। सूचना मिलते ही आबकारी टीम के साथ कोटखाई पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। यहां पर दो कमरों में बाहर से ताले लगे थे। पुलिस ने ताले खोलकर मौके से शराब की 61 पेटियां शराब की बरामद की है।
शराब को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इसके साथ ही इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। विभाग के मुताबिक प्रेम नगर पंचायत प्रधान शीतल चौहान की देखरेख में शटर के ताले तोड़े गए है। थाना प्रभारी कोटखाई मदनलाल ने बताया कि शराब की पेटियां किसकी है, इस बारे में छानबीन की जा रही है।