फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन विसंगतियों को लेकर परिचालकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रामपुर में अपनी मांगों लेकर प्रदर्शन करते एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के सदस्य। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। एचआरटीसी परिचालक यूनियन की रामपुर इकाई ने छठे वेतन आयोग की वेतन विसंगति को लेकर रामपुर बस अड्डे में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान परिचालकों ने परिवहन निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। परिचालकों ने विरोध प्रदर्शन के तहत रोष रैली निकाली और गेट मीटिंग कर रोष जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष जीवन और प्रताप सिंह ने बताया कि हिमाचल में छठे वेतन आयोग के तहत विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करके नया वेतनमान लागू किया गया है लेकिन हिमाचल पथ परिवहन निगम में कार्यरत परिचालक वर्ग की बिना वेतन विसंगति को दूर किए नया वेतन लागू कर दिया गया है। इससे सभी परिचालकों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
परिचालकों में इसको लेकर भारी रोष है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 से लगातार परिचालकों की अनदेखी की जा रही है। इस मामले को लेकर सरकार और एचआरटीसी के समक्ष कई बार उठाया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। कर्मचारी नेताओं ने वेतन विसंगति को दूर करने की मांग करते हुए उन्हें नया वेतनमान का लाभ देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूनियन इस प्रकार की वेतन विसंगतियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। मीडिया प्रभारी ईशु नेगी ने कहा कि अगर 12 जुलाई तक मांगें पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। यूनियन के अध्यक्ष जीवन ने कहा कि वर्ष 2006 में लिपिक और परिचालकों को 1,900 ग्रेड पे दी जाती थी और 2011 में ग्रेड पे रिवाइज कर लिपिक को 3,200 और परिचालकों को 2,400 रुपये दिया जा रहा है। वर्तमान समय में लिपिको को 10,300 प्रतिमाह और परिचालकों को 5,910 रुपये मिल रहा है। उन्होंने कहा कि परिचालकों को भी वर्ष 2006 के आधार पर लिपिक के बराबर वेतन दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें