रोहडू़। उपमंडल में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ना शुरू हो गए हैं। एक सप्ताह में रोहडूू़ में संक्रमण के 26 नए मामले सामने आए हैं। इसमें दो कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल में डेडिकेटिड कोविड सेंटर रोहडू़ में भर्ती किया गया है। सिविल अस्पताल रोहडूृ़ में 27 जून को एक साथ दस कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं।
28 जून को छह, 29 जून को पांच, 30 जून को एक, एक जुलाई को तीन और दो जुलाई को एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। उपमंडल में अचानक कोरोना के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं। संक्रमितों में से 24 लोग होम आइसोलेशन पर रखे गए हैं।
डेडिकेटिड कोविड सेंटर रोहडू़ के नोडल अधिकारी डॉ. दलीप शर्मा ने लोगों से कोरोना संक्रमण को देखते हुए एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। बावजूद इसके लोगों को भी एहतियात बरतने की आवश्यकता है।