फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननखड़ी के झिंझडू में एचआरटीसी की बस जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। रामपुर परिवहन निगम डिपो की एचआटीसी बस ननखड़ी क्षेत्र में किसी कारणवश आग लग गई। इस घटना में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो है। इसकी सूचना चालक और परिचालक को तब मिली जब वह वापिस रामपुर लौटने के लिए बस के पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि बस धू-धू कर जल चुकी थी। चालक ने इस घटना की सूचना परिवहन निगम रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी रामपुर भाग चंद को दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को रामपुर झिंझडू बस नंबर एचपी 06-4171 देर शाम अपने निर्धारित समय पर छह बजे रामपुर से रवाना हुई। इसके बाद करीब नौ बजे झिंझडू पहुंचकर वह बस को पार्क करने के बाद घर में रात्रि विश्राम के लिए चले गए। सुबह जब वापस रामपुर लौटने के लिए बस के पास पहुंचे तो देखा कि बस अभी भी जल रही है। आग ने बस के इंजन, सीटें और पिछले टायर बॉडी के अलावा कुछ भी नहीं बचा है।
इसके बाद परिवहन निगम के अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आग के कारणों का पता लगाने में जुट गया है। अड्डा प्रभारी रामपुर भागचंद ने बताया माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण ही बस आग की चपेट में आई है। जहां पर बस पार्क की थी वह इलाका बस्ती से दूर है। इस घटना की सूचना शुक्रवार सुबह लग पाई। बस पूरी तरह से जल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें