खोडसू में महिला मंडल भवन का शिलान्यास करते विधायक मोहन लाल ब्राक्टा
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। क्षेत्र के विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने ग्राम पंचायत गांवना के ग्राम खोड़सू का दौरा किया। यहां उन्होंने महिला मंडल के नए भवन की आधारशिला भी रखी। यहां पर विधायक का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक ने गांव की महिलाओं के आग्रह पर नए महिला मंडल भवन का खोड़सू घाट और महिला मंडल भवन खोड़सू का शिलान्यास किया।
उन्होंने आश्वासन दिया कि महिला मंडल भवन जल्द तैयार किया जाएगा। इस दौरान प्रधान ग्राम पंचायत गांवना अशोक नेगी, उपप्रधान ग्राम पंचायत गांवना सन्नी चौहान, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत कुटाडा ज्ञान, वार्ड सदस्य ग्राम खोड़सू अनिल कालटा, महिला मंडल खोड़सू और खोड़सू घाट की प्रधान और अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। इसके बाद विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने दिउदी गांव का दौरा किया, जहां पर वह अग्निकांड से पीड़ित परिवारों से मिले। इस दौरान उन्होंने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। विधायक ने कहा वह व्यक्तिगत तौर से दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है।