फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग में तीन मंजिला मकान जलकर राख

विज्ञापन
बासाधार में आग लगने के बाद जला मकान और मौके पर मौजूद लोग।
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर)। उपतहसील देहा के गांव कराई में अग्निकांड की घटना में रिहायशी मकान जलकर राख हो गया है। इसमें लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हो गया। गनीमत रही कि अग्निकांड की इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और गांव वालों और मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों, होमगार्ड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बासाधार पंचायत कराई गांव में मोहन सिंह शर्मा औरर दया राम शर्मा के मकान को आग लगने की घटना सामने आई है। उपमंडल अधिकारी नागरिक भी ठियोग सौरभ जैस्सल बताया कि अग्निकांड की इस घटना में दो परिवारों के तीन मंजिला मकान में 26 कमरे थे, जो पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं। आग लगने का मुख्य कारण रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज बताया जा रहा है। इससे कुछ ही देर बाद आग ने इतना भयंकर रूप ले लिया की रसोई के साथ-साथ पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते हैं तीन मंजिला मकान आग की चपेट में आ गया।
एसडीएम ठियोग सौरभ जसस्ल ने प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के अलावा तिरपाल, कंबल और खाद्य सामग्री दी है। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी। तीन मंजिला मकान में 26 कमरे बताए जा रहे हैं। अग्निकांड में मकान के साथ भीतर का सामान और कीमती चीजें भी जल गई है। अग्निकांड की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके अलावा मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों और होमगार्ड ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें