नित्थर के कोयल में पलटी जेसीबी
- फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर(कुल्लू)। नित्थर उपतहसील के अंतर्गत नित्थर-कोयल मार्ग पर शनिवार दोपहर
जेसीबी पलट गई। घटना शनिवार दोपहर करीब तीन की बताई जा रही है। गनीमत रही कि जेसीबी जेसीबी चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। हादसे की वजह जमीन धंसना बताया जा रहा है।
जेसीबी पलटने से नित्थर कोयल मार्ग करीब तीन घंटे वाहनों की आवाजाही बाधित रही। इस वजह से नित्थर से रामपुर की ओर आने जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोगों को वाया लुहरी होकर आवाजाही करनी पड़ी। इससे लोगों को तीस से चालीस किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा।
स्थानीय निवासी बंटी, सुनील दत्त और नवीन शर्मा ने बताया कि सड़क बंद होने से मुश्किलों का सामना करना पड़ा और सभी नित्थर की तरफ जाने वाली दो तीन बसें निर्धारित समय से दो से तीन घंटे लेट हुई। एएसआई पुलिस चौकी नित्थर देवेंद्र वर्मा ने कहा कि करीब साढे़ छह बजे मार्ग सभी वाहनों के लिए खोल दिया है।