नशा मुक्ति निवारण कार्यकम के दौरान भड़ावली पंचायत में आयुवैदिक विभाग के चिकित्सक और कर्मचारी ग्
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश सरकार के नशा मुक्ति निवारण कार्यक्रम के तहत सोमवार को उपमंडल आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार की अध्यक्षता में भड़ावली पंचायत और दत्तनगर में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान मौजूद वरिष्ठ नागरिकों को सेवा सप्ताह के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधित टिप्स भी दिए गए।
कार्यक्रम में डॉ. रोहिणी, डॉ. प्रदीप नेगी, मीनाक्षी शर्मा और मीनाक्षी मेहता ने रोगियों की जांच करने के साथ ही दवाइयां वितरित की। इसके अलावा सरपारा, पंचायत, सनारसा, कंगल , सुरड और ठारू में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इसमें डॉ. सोमेश, डॉ. लीना, ईशा ठाकुर, सुमन और आशीष कुमार ने सेवाएं दी। रामपुर आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में नगर परिषद क्षेत्र में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं को डॉ. सचिन और कुलदीप खिंगटा ने स्वास्थ्य वर्धक जीवन शैली और मधुमेह निरोधक उपाय की किट वितरित की।