फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाटू मेले का आगाज, सजा बाजार

विज्ञापन
नारकंडा में हाटु मेला के दौरान विक्रमादित्य सिह पूजा अर्चना करके मेले का शुभारंभ करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा में स्थित प्रसिद्ध मां हाटु मंदिर में हाटू मेले का रविवार को आगाज हो गया है। शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने रविवार सुबह पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कमेटी अध्यक्ष कंवर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हाटू मेला हर वर्ष ज्येष्ठ माह की संक्रांति को मनाया जाता है लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो वर्षों से इसका आयोजन नहीं हो सका था। अब सभी बंदिशें हटने के बाद मेले धूमधाम से आयोजन किया जा रहा है। मेले के दौरान मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। मंदिर कमेटी ने मंदिर के आसपास कोई दुकान नहीं लगाने के निर्देश दिए थे। अब मंदिर के नीचे मैदान में दुकानें सजाई गई हैं।
एक-एक घंटे के बाद छोड़े जा रहे वाहन
मेले में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इसमें हर रविवार के दिन मंदिर तक आने-जाने के लिए एक-एक घंटे के बाद वाहनों को छोड़ा जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। एसएचओ नारकंडा विमोचन नेगी खुद यहां ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें