ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग न्यायिक परिसर में आयोजित लोक अदालत में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत दर्ज 1042 मामलों की सुनवाई हुई। इसमें 485 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। इस दौरान करीब ढाई करोड़ रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।
चेयरमैन लोक अदालत एवं विधिक सेवा प्राधिकरण प्रमुख असलम बेग की अध्यक्षता में यह अदालत आयोजित की गई। इसमें चेक बाउंस के 97 मामलों में से 87 मामलों को सुलझाया गया। इसके तहत 1.70 करोड़ रुपए जुर्माना लगाया गया। बैंक रिकवरी के 50 मामलों में 42 मामले सुलझाए गए। इन मामलों में 48 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।
इसके अतिरिक्त 10 आपराधिक मामलों में 6 मामलों पर 26 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। 33 वैवाहिक मामलों की सुनवाई करते हुए 29 मामलों में 9.78 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया। अन्य दीवानी 21 मामलों में से 14 मामलों में 60 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।