फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा फेंकने वालों पर सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजर : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। उपमंडलाधिकारी एवं विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण रिकांगपिओ की सदस्य सचिव स्वाति डोगरा ने शुक्रवार को साडा के साथ लगती ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक का आयोजन किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि रिकांगपिओ बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि ऐसे व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि दुनालू में कपड़े धोने पर प्रतिबंध लगाया गया है। उल्लंघन करने वालों पर ठोस कार्रवाई के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। साडा क्षेत्र में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र चालू करने के भी निर्देश दिए। रिकांगपिओ से आईटीबीपी रोड होते हुए बस स्टैंड के बीच स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए स्थान चिह्नित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में साडा क्षेत्र में रहने वाले सभी नेपाली और अन्य मजदूरों का पंजीकरण व भाड़ा सुनिश्चित करने का भी जन प्रतिनिधियों द्वारा सुझाव दिया गया। जिस पर साडा सचिव ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इन विषयों पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
बैठक में उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण जयवंती ठाकुर, खंड विकास अधिकारी कल्पा अमर पाल, जिला परिषद सदस्य शांता कुमार, हितेश कुमार, सरिता नेगी, पंचायत समिति कल्पा के अध्यक्ष गंगा राम, पंचायत समिति सदस्य ललिता देवी, कुसुम देवी, किशोर कुमार, ग्राम पंचायत युवारंगी की प्रधान गंगा देवी, प्रधान कल्पा सरिता कुमारी, प्रधान ख्वांगी सत्या कुमारी, प्रधान शुद्धारंग दलीप कुमार, प्रधान तेलंगी भूपेंद्र सिंह, प्रधान कोठी ओम प्रकाश नेगी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूरज भान सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें