डीएवी कोलज कोटखाई में मिस्टर व मिस फ्रेशर चुने जाने के बाद मुख्य अतिथि कालेज स्टाफ के साथ
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। डीएवी महाविद्यालय कोटखाई में नए छात्रों के लिए बीए, बीकॉम द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों ने फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्यातिथि पांदली पंचायत की प्रधान शशि चौहान ने शिरकत की। इस दौरान ईशा को मिस फ्रेशर और रितिक को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। मंच का संचालन बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र आनंद ने किया। कार्यक्रम का आगाज बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं अस्मिता और वंशिका ने मुख्यातिथि को शॉल और पुष्प देकर किया।
बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अनिता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इसके बाद नए छात्रों के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें मॉडलिंग, म्यूजिकल चेयर आदि आकर्षण का केंद्र रहे। सभी नए छात्रों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसमें से छह छात्रों का अगले दौर के लिए चयन किया गया। इसमें जज की भूमिका में डॉ. जोगिंद्र दुल्टा, डॉ. कमलेश वर्मा और दिनेश शर्मा रहे। मुख्यातिथि ने मिस और मिस्टर फ्रेशर को सम्मानित किया।
उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। पंचायत प्रधान ने अपने जीवन के व्यक्तिगत जीवन को छात्रों के साथ साझा किया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार जीस्टू ने मुख्यातिथि का धन्यवाद किया।