फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चेत राम सेरी-मझाली और रतन दास चुने खनोटू बूथ के अध्यक्ष

भाजपा मंडल ने बूथ की कार्यकारिणी का किया विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल रामपुर ने बूथ कार्यकारिणी का विस्तार कर अपना कुनबा बढ़ाया है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर के सेरी-मझाली और खनोटू बूथ की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। चेत राम भंडारी को सेरी मझाली बूथ की कमान सौंपी गई। वहीं, ज्ञान सिंह ठाकुर को बूथ पालक और विरेंद्र प्रताप चौहान को सचिव का जिम्मा सौंपा गया। इसके अलावा रतन दास नेगी को खनोटू बूथ का अध्यक्ष चुना गया। लेख राज को बूथ पालक और किशन दास को सचिव नियुक्त किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता जिया लाल जियान, ग्राम केंद्र अध्यक्ष धर्मपाल कायथ और भाजपा मंडल रामपुर के मीडिया प्रभारी दिनेश खमराल की अध्यक्षता में सर्व सम्मति से चुनाव करवाए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें