फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 6.20 करोड़ की बजट से चकाचक होगा झाकड़ी गौरा संपर्क मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े पांच किलोमीटर सड़क के दुरुस्त होने से बागवानों को होगा फायदा, कई सालों से सड़क खस्ताहाल होने से बागवान परेशान, नगदी फसलों सहित सेब मंडियों मेंं पहुंचाने में नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की हजारों की आबादी को लाभान्वित करने वाली 5.5 किलोमीटर झाकड़ी गौरा संपर्क सड़क जल्द ही चकाचक होगी। लोक निर्माण विभाग रामपुर 6.20 करोड़ की लागत से साढ़े पांच किलोमीटर सड़क की टारिंग टारिंग और मेटलिंग करवा रहा है। इस सड़क को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने जहां पर सड़क तंग है, वहां सुरक्षा दीवार, सड़क पर गटका बिछाके और तंग मोड पर कटिंग का कार्य पूरा कर दिया है। अब सड़क पर टारिंग और मेैटलिंग का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इस सड़क पर जल्द ही क्षेत्र के लोगों को आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा। जानकारी के अनुसार, झाकड़ी गौरा मशनु संपर्क मार्ग से क्षेत्र की गोपालपुर पंचायत, धारगौरा पंचायत समेत अन्य पंचायतों में दोफदा और मशनू को भी झाकड़ी से होते हुए रामपुर पहुंचने में आसानी होगी। इस मार्ग से क्षेत्र के हजारों किसान और बागवान अपनी नगदी फसलों सहित दूध और सब्जी मंडी तक पहुंचाते हैं। झाकड़ी गौरा संपर्क मार्ग सीधा हाईवे पांच से जोड़ता है। वर्षों से सड़क की हालत खस्ता होने के कारण हजारों ग्रामीण परेशानियां झेल रहे थे, लेकिन अब सड़क की हालत में सुधार किया जा रहा है। मार्ग की हालत सुधरने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी और उन्हें आरामदायक सफर का लाभ मिल पाएगा।

सड़क की खराब हालत से लोग परेशान
धार गौरा पंचायत के प्रधान अजय राणा ने बताया कि इससे पहले झाकड़ी गौरा मशनू सड़क की हालात बदतर होने से बागवानों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इस सड़क को दुरुस्त करने का कार्य लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। इसके लिए पंचायत ने से कांग्रेस सरकार और लोक निर्माण विभाग का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन

कार्य जल्द शुरू किया जाएगा

6.20 करोड़ रुपये से करीब 5.5 किलोमीटर मार्ग की टारिंग और मेटलिंग कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। सेब सीजन से पहले सड़क को पूरी तरह से चका चक कर दिया जाएगा ताकि बागवानों को परेशानी न हो। -बृजलाल, एसडीओ लोक निर्माण विभाग रामपुर
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें