डीएवी स्कूल सरस्वतीनगर में हांस्य कवि सम्मेलन के विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए
डीएवी स्कूल सरस्वतीनगर में अंतर सदन हास्य कवि सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरस्वतीनगर में शुक्रवार को अंतर सदन हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में कक्षा छठी से जमा दो कक्षा तक के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने किया। उसके बाद हास्य कवि सम्मेलन आरंभ हुआ, जिसमें छात्रों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार हास्य अंदाज में प्रस्तुत किए। हास्य कविताओं से छात्रों ने सभी को जमकर हंसाया। प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में चांशल सदन विजेता और ग्रीन वैली सदन उपविजेता बना। वरिष्ठ वर्ग में गंगोत्री सदन विजेता और चांशल सदन उपविजेता रहा। चांशल सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन चुना गया। कनिष्ठ वर्ग में आरव सिंह नेगी और वरिष्ठ वर्ग में आराध्या शर्मा को श्रेष्ठ कवि चुना गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने कहा कि हास्य कवि सम्मेलन के आयोजन का उद्देश्य छात्रों में काव्यात्मक कौशल का विकास करना था, जिससे छात्र विभिन्न विषयों को काव्यात्मक रूप में प्रस्तुत करने में सक्षम हाे सके। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक भी उपस्थित रहे।