ठियोग के फागू में शराब ठेके पर अतिरिक्त वसूली पर कार्रवाई करते आबकारी विभाग के अधिकारी।
- फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ऊपरी शिमला के फागू में आबकारी विभाग की टीम ने शराब के ठेके में दबिश देकर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जांच में पता चला है कि शराब के ठेके में ग्राहकों से 25 रुपये प्रति बोतल अधिक वसूले जा रहे थे। इसको देखते हुए विभाग ने कार्रवाई अमल में लाई है।
आबकारी विभाग की ओर से मौके कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारी असीम सागर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि शराब की बिक्री पर अतिरिक्त वसूली की जा रही है। बुधवार को औचक दबिश में पाया गया 325 रुपये प्रिंट की शराब की बोतल पर 350 रुपये वसूले गए।
इसके एवज में 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि शराब की दुकानों पर अतिरिक्त वसूली की शिकायतें आ रही है, जिस पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अगर 4 बार से अधिक ऐसा दोहराया जाता है, तो कारोबारी का लाइसेंस रद्द करने का भी प्रावधान है।