फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली पर शराब के ठेकेादार पर लगाया 15 हजार जुर्माना

विज्ञापन
ठियोग के फागू में शराब ठेके पर अतिरिक्त वसूली पर कार्रवाई करते आबकारी विभाग के अधिकारी। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ऊपरी शिमला के फागू में आबकारी विभाग की टीम ने शराब के ठेके में दबिश देकर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जांच में पता चला है कि शराब के ठेके में ग्राहकों से 25 रुपये प्रति बोतल अधिक वसूले जा रहे थे। इसको देखते हुए विभाग ने कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग की ओर से मौके कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारी असीम सागर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि शराब की बिक्री पर अतिरिक्त वसूली की जा रही है। बुधवार को औचक दबिश में पाया गया 325 रुपये प्रिंट की शराब की बोतल पर 350 रुपये वसूले गए।
इसके एवज में 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि शराब की दुकानों पर अतिरिक्त वसूली की शिकायतें आ रही है, जिस पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अगर 4 बार से अधिक ऐसा दोहराया जाता है, तो कारोबारी का लाइसेंस रद्द करने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें