फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरू खड्ड का जलस्तर बढने से तांगणू जांगलिख पंचायत के चार गांव का संपर्क कटा

विज्ञापन
तांगणू जांगलिख पंचायत के सुंदरू खड्ड को पार करते लोग - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहडू। छौहारा विकास खंड की तांगणू जांगलिख पंचायत के बीच सुंदरू खड्ड का जलस्तर बढ़ने के से चार गांव पूरे क्षेत्र से कट गए हैं। लोगों के पास गांव से तहसील मुख्यालय और अस्पताल तक पहुंचने का दूसरा कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन

कई वर्षों से लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खड्ड का जलस्तर बढ़ने के बाद गांव के लोगों का संपर्क पूरे क्षेत्र से कट गया है। हर बरसात के दौरान नेता खड्ड के किनारे पहुंच कर फोटो सेशन करने के बाद पुल बनाना भूल जाते हैं।
इस बार भी ग्रामीणों ने उफनती खड्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया तो रोहडू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा मंडल कार्यकारिणी के साथ मौके पर पहुंचे।
ग्रामीण बैंक की अध्यक्ष एवं भाजपा के नेता शशी बाला ने भी रोहडू मंडल के पदाधिकारियों के साथ खड़ड में पहुंचकर फोटो सेशन किया, लेकिन इस बरसात में अस्थाई तौर से पुल बनाने की कोई पहल नहीं हुई। इससे पहले भी हर बरसात में ऐसे फोटो सेशन कई बार देखे गए हैं। करीब दस साल पहले सड़क निर्माण के दौरान यहां का पैदल पुल भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। उसके बाद एक पावर प्रोजेक्ट बनाने वाली कंपनी ने खड्ड पर एक पुल बननाया। करीब चार साल पहले पावर कंपनी का पुल भी टूट चुका है। चार साल से लोग अब खतरे से खेल कर खड्ड को पार करते हैं। ग्राम पंचायत तांगणू जांगलिख के प्रधान अनूप नेगी, मोती सिंह, दिवान चंद, भीषम सिंह, राधे नेगी, धमन सिंह, सुभाष चंद, नवल किशोर, दिनेश कुमार, अरुण नेगी ने कहा लोनिवि ने गांव तक सड़क पहुंचा दी है, पर पुल नहीं बनाया। बरसात के दौरान आगजनी या कोई बढ़ा हादसा गांव में हो जाए तो करीब डेढ़ सौ घरों वाले चार गांवों पेछियानी, पिष्टवाणी, शौंटवाड़ी, चमराडा के लिए आपात में व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में लोनिवि रोहडू डिविजन के एक्सईएन पवन कुमार गर्ग का कहना कि पहले सड़क के साथ पुल की कोई डीपीआर नहीं बनाई गई। उन्होंने कहा कि सड़क गांव तक लगभग पहुंच चुकी है। लेकिन खड्ड पर पुल की डीपीआर विभाग ने नहीं बनाई है । यह कैसे छूटी, उसके बारे में उस समय के अधिकारी बता पाएंगे। उन्होंने कहा अब इस खड्ड में पुल की डीपीआर तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा खड्ड में पुराने पुल ग्राम पंचायत और पावर कंपनी ने बनाए थे। पुराने पुल अब क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

सड़क निर्माण का पुल का जिक्र ही नहीं
लोक निर्माण विभाग नेे तांगणू और जांगलिख गांव को आपस में जोड़ने के लिए सड़क निर्माण कर दिया है। सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत हुआ है। सड़क की डीपीआर करीब दस साल पहले बनाई गई। उसके बाद सड़क के टेंडर लगे। अब सड़क निर्माण पूरा होने वाला है, लेकिन इसी सड़क पर नाले में पुल कागजों में कहीं दूूर दूर तक नहीं है। अब नाले का जलस्तर बढ़ने पर लोनिवि के पास कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें