फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से लोक निर्माण विभाग को पांच करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। बरसात के मौसम ने ननखड़ी क्षेत्र में खूब कहर बरपाया है। क्षेत्र में बारिश से इस बार अभी तक करीब पांच करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बारिश के कारण जगह-जगह पर सड़क खस्ताहाल होने से सड़कें टूट गई हैं। वहीं विभिन्न जगहों पर क्रेट वॉल और डंगे धंस गए हैं।
विज्ञापन

लोनिवि ने बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों और डंगों का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। इससे सेब सीजन में क्षेत्र के किसानों और बागवानों को परेशानी न झेलनी पड़े। बारिश की वजह से ननखड़ी-टिक्कर-खमाड़ी सड़क, रामपुर-खोलीघाट, रामपुर-सुरड़ बांग्ला, रामपुर-देलठ, रामपुर-कारंगला, रामपुर-देवठी, रामपुर-सराहन, 12/20 और 15/20 क्षेत्र की सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
लोक निर्माण विभाग रामपुर के एक्सईएन रजनीश ने बताया कि इस वर्ष लोक निर्माण विभाग को बारिश के चलते अभी तक पांच करोड़ के नुकसान का आकलन किया गया है और जल्द ही इसकी रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें