फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से कुठेड़ के रोवा में मेले का समापन

विज्ञापन
नित्थर की ग्राम पंचायत कुठेड़ के ऐतिहासिक मेले का समापन करते कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष कुल्? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नित्थर(कुल्लू)। ग्राम पंचायत कुठेड़ में ऐतिहासिक रोवा मेले का सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समापन हुआ। इस दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष कुल्लू बुद्धि सिंह ठाकुर ने विधिवत रूप से समापन किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिला मंडल गौरा और महिला मंडल उपरली कुठेड़ ने बेहतरीन प्रस्तुतियों से खूब समा बांधा। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता परसराम और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजीत ठाकुर और स्पोर्ट्स एंड कल्चर क्लब हिमरी को पचीस हजार की सहयोग राशि भी दी।
तांत्रा ब्वॉयज संतोष तोशी की मधुर धुनों ने सभी स्थानीय लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। देवता साहिब तांदी नाग और दुराह कि माता भुवनेश्वरी और शाणी की माता दुर्गा ने मेले में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें