एसडीएम आनी और एचआरटीसी आनी अड्डा इंचार्ज से मिलते ग्रामीण
- फोटो : RAMPUR-HP
आनी(कुल्लू)। आनी से वाया रूना होकर निगाली कैंची के लिए शाम को 4:40 पर बस सेवा करीब डेढ़ साल के बाद शुरू होगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के महासचिव और पूर्व बीडीसी सदस्य सतपाल ठाकुर की अगुवाई में ग्राम पंचायत जाबन और नमहोंग के महिला मंडलों और अन्य लोगों का प्रतिनिधिमंडल डेढ़ साल से बंद पड़ी बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर एसडीएम आनी और एचआरटीसी आनी अड्डा इंचार्ज से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी थी कि बस में स्कूल के बच्चों को प्राथमिकता दी जाए और उनकी एडजस्टमेंट के बाद ही बाकी सवारियों को बैठने दिया जाए। लोगों का कहना है कि बस सवारियों से भरने से बच्चों को सीटें नहीं मिलती हैं और कई बच्चों की तबियत खराब होने और चक्कर आने के कारण अभिभावक परेशान हैं। इसके बाद लोगों की मांग को स्वीकार करते हुए अड्डा इंचार्ज रमेश गुप्ता ने लोगों की मांग के अनुसार शाम 4 बजकर, 40 मिनट पर बस सेवा चलानेे का निर्णय लिया है।
अड्डा इंचार्ज रमेश गुप्ता ने बताया कि यह बस दलाश से वापस आएगी और आनी के रानी बेहड़ा से शाम को 4 बजकर 40 मिनट पर वापस निगाली कैंची पहुंचेगी। इसके लिए प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम आनी कुलदीप सिंह पटियाल और अड्डा इंचार्ज रमेश गुप्ता का आभार जताया है। प्रतिनिधिमंडल में सेवादल महासचिव जियालाल, जोनल अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, सचिव संजू, नीतू राम, बेली राम, राकेश, रमेश, बिहारी लाल, रमेश कुमार, महिला मंडल चित्रकूट अध्यक्षा सीता कश्यप, महिला मंडल खोई अध्यक्षा चंद्रा देवी, वार्ड सदस्य उर्मिला देवी सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।