फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कॉलेजों ने वार्षिक गुणवत्ता आश्वासन रिपोर्ट की पेश

विज्ञापन
सीमा कालेज में आयोजित क्लस्टर कालेज की बैठक
विज्ञापन
सीमा कॉलेज में क्लस्टर कॉलेज की हुई बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राजकीय महाविद्यालय सीमा में क्लस्टर कॉलेज की बैठक हुई। इसमें राजकीय महाविद्यालय सीमा, सरस्वतीनगर, टिक्कर काॅलेज और डीएवी काॅलेज कोटखाई के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता सीमा कालेज के प्राचार्य डॉ. भूपिंदर सिंह ठाकुर तथा प्राचार्या डॉ. ललिता रावत ने की। बैठक में नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) मान्यता से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में सभी कॉलेजों ने वार्षिक गुणवत्ता आश्वासन रिपोर्ट की स्थिति के बारे में जानकारी दी। कॉलेजों ने अपनी-अपनी वार्षिक गुणवत्ता रिपोर्ट की प्रगति और उसमें आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। नैक मान्यता प्राप्त करने के लिए उठाए गए कदमों और सुधारात्मक कार्यों पर भी गहन चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त बैठक में भविष्य की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। क्लस्टर कॉलेजों ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय सम्मेलन, फैकल्टी विकास कार्यक्रम और छात्र विनिमय कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई। इन कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों और छात्रों को नए अनुभव और ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

बैठक में बहु-विषयक परियोजना स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया। इसमें विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ और छात्र मिलकर काम करेंगे। इस परियोजना का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में शोध और विकास को बढ़ावा देना रहेगा। बैठक में सीमा कालेज के नैक कॉर्डिनेटर डॉ. अनिल चौहान, क्लस्टर कॉलेज कॉर्डिनेटर डॉ. मोहिंदर ठाकुर, डीन ऑफ स्टडीज प्रो. हरीश सांजटा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. राय सिंह उपस्थित रहे। सरस्वतीनगर कालेज से नैक सदस्य डॉ. शालू डोगरा, डॉ. राधारमण, टिक्कर काॅलेज से प्रो. रेखा शर्मा, प्रो भूपिंदर सिंह। डीएवी कालेज कोटखाई से डॉ. जेएस दत्ता, प्रो. दिनेश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें